हम India की Youth इतनी बेवकूफ कैसे हो सकती है? बिना सोचे-समझे, बस "Petition" का नाम देखकर लोग अपनी पर्सनल डिटेल्स बाँट रहे हैं। ज़रा आँखें खोलकर इस फॉर्म को देखो।
मुझे यह समझ नहीं आता कि जब Government आपको Sanchar Saathi जैसी एप्स डाउनलोड करने के लिए कहती है, तब सबको Data Policy और Privacy का ज्ञान याद आ जाता है। "Data leak हो जाएगा!", "Privacy कहाँ है!" — ऐसी बातें होने लगती हैं।
लेकिन आज क्या हो गया? एक Random इंसान Google Form बनाकर आपसे आपका Name, Age, Phone Number, Email और City मांग रहा है, और आप बिना सोचे-समझे सब भरकर दे रहे हो?
क्या हम सिर्फ Government से ही सवाल पूछ सकते हैं? इन ফ্রॉड (Fraud) लोगों से सवाल पूछने का हक़ नहीं है क्या? पूछो इनसे:
मानता हूँ कि Resign की मांग सही हो सकती है। सिस्टम में कमियाँ हैं। लेकिन यह तरीका? आपसे डेटा मांग कर? How? कोई ये सवाल क्यों नहीं पूछता ऐसे फ्रॉड से?
शायद आपको पता नहीं है, Information और Data आज के समय में बहुत ज़्यादा expensive है। कल को जब आपके साथ स्कैम होगा, आपका डेटा बिकेगा, तब यही लोग बोलेंगे — "Government क्या कर रही है? Security क्यों प्रोवाइड नहीं कर रही?"
इसलिए Open mind रखो भाई! अगर कोई आपसे जुड़ रहा है, तो इसका मतलब ये नहीं कि वो आपके फायदे के लिए है — वो अपने Personal Interest (जैसे डेटा कलेक्शन या फंडिंग) के लिए भी जुड़ सकता है।
बाकी आपकी मर्ज़ी है। अगर मेरी सोच और बात से आप सहमत हैं, तो इसे शेयर करें।